Advertisement

ताजपुर: आगा खान के युवा जंक्शन के द्वारा आयोजित मेगा जॉब फेयर, युवाओं को मिला रोज़गार

-आगा खान के युवा जंक्शन के द्वारा आयोजित मेगा जॉब फेयर, युवाओं को मिला रोज़गार

सम्वाददाता।समस्तीपुर।

आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत और एक्सिस बैंक फाउंडेशन के सौजन्य से डॉक्टर एलकेबीडी कॉलेज, ताजपुर में दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर (1–2 अगस्त) का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन कॉलेज के प्रिंसिपल श्री प्रभात रंजन कर्ण एवं आगा खान संस्था के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री जयप्रकाश सिंह के द्वारा किया गया। श्री कर्ण ने मेले को संबोधित करते हुए बताया कि ऐसा भव्य आयोजन जिले में पहली बार हो रहा है और इससे युवा वर्ग को बड़ी कंपनियों से जोड़ने का मौका मिलेगा।

आगा खान संस्था द्वारा संचालित मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली जिलों में चल रहे युवा जंक्शन केंद्र के द्वारा 18 से 35 वर्ष के युवक-युवतियों के लिए देश के प्रतिष्ठित गैर-सरकारी कंपनी जैसे टाटा मोटर्स,मारुति,लावा मोबाइल,मदरसन, फ्लिपकार्ट,डीवीसी टेक ,एनबीसी बेयरिंग एवं गोदरेज के संबंधित नियोक्ताओं को मेले में प्रतिभागित 900 युवक युवतियों के साथ जोड़ा गया। इस मेले के माध्यम से 116 छात्र और 22 छात्राओं को नियुक्ति पत्र निर्गत किया गया जिसमें औसत सैलरी 9000 से 20000 के बीच है । संस्था के कौशल प्रबंधक श्री रजनी रंजन ने बताया की इस तरीके का आयोजन हमारे युवा जंक्शन केंद्रों के द्वारा समय-समय पर किया जाएगा की ताकि हम ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोज़गार से जोड़ सके।