Advertisement

ड्यूटी में डांस पड़ा भारी: राजगंज थाना प्रभारी लाइन हाजिर

-ड्यूटी में डांस पड़ा भारी: राजगंज थाना प्रभारी लाइन हाजिर

धनबाद/सतेंद्र सिंह: जिले में ड्यूटी के दौरान डांस का वीडियो वायरल होने के मामले में एसएसपी प्रभात कुमार ने सख्त कार्रवाई करते हुए राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में थाना प्रभारी अलीशा कुमारी भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही थीं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने इसे अनुशासनहीनता और वर्दी की गरिमा के खिलाफ माना। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान इस तरह का गैर-पेशेवर व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
पुलिस विभाग की ओर से यह भी संकेत दिया गया है कि मामले में आगे और विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। इस कार्रवाई से विभाग में सख्त संदेश गया है कि अनुशासनहीनता पर किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।