Advertisement

डीडीओ का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर एचएम नीरज कुमार का सम्मान

-डीडीओ का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर एचएम नीरज कुमार का सम्मान

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
प्रखण्ड अंतर्गत मध्य विद्यालय महेशपुर के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार को डीडीओ (ड्रॉइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर) का अतिरिक्त प्रभार मिलने के उपलक्ष्य में मध्य विद्यालय महेशपुर परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने केक काटकर नीरज कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया।


सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सभी साथी शिक्षकों का है। उन्होंने बताया कि डीडीओ के रूप में उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है तथा इस दायित्व के निर्वहन में प्रखण्ड के सभी शिक्षकों से सहयोग की अपेक्षा और अपील की।
उल्लेखनीय है कि नीरज कुमार पूर्व में बीआरपी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शिक्षक प्रतिनिधि के तौर पर वे क्षेत्र में एक सक्रिय, लोकप्रिय और परिचित चेहरा रहे हैं।
कार्यक्रम में मध्य विद्यालय महेशपुर के अलावा प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।