-डीएसपी ने रात्रि में सोन नदी में किया रेड , अवैध बालू खनन कर रहे कई माफिया गिरफ़्तार
_कई ट्रैक्टर को किया गया बरामद, अंधेरे का लाभ उठाकर कई भागे
चोरी – छीपे लाखों रूपये की प्रतिदिन बालू कर रहा था चोरी , बिना चालान पार हो रहा बालू
पटना ।सम्वाददाता।
बालू माफियाओं का कथन है की रात की सरकार अपनी है बालू पर क़ाबू अपना है । लेकिन डीएसपी प्रीतम कुमार ने रात्रि को छापेमारी कर बालू माफिया के कथनी को पलट कर रख दिया और साबित कर दिया की क़ानून का राज है और पुलिस किसी ग़लत करने वाले को छोड़ने वाली नहीं है । डीएसपी प्रीतम कुमार ने अवैध बालू खनन कर रहे कई बालू माफिया को गिरफ़्तार किया है एवं कई ट्रैक्टर को बरामद किया है।
पुलिस को ऐसी सूचनाएं मिल रही थी की सोन नदी में चोरी – छीपे अवैध बालू का खनन किया जा रहा है एवं बिना चालान के बालू पार किया जा रहा है । रविवार के रात्रि पहर में बालू माफिया रानीतलाब थाना क्षेत्र के बेरर स्थित सोन नदी में से अवैध बालू का खनन कर रहे है । डीएसपी प्रीतम कुमार ने बेरर गांव स्थित सोन नदी में छापेमारे किया वहीं डीएसपी के निर्देश पर रानीतलाब थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार गहलोत ने दूसरी ओर से छापेमारी किया ।

पुलिस टीम की भनक लगते ही बालू माफिया इधर- उधर भागने लगे लेकिन पुलिस ने चौतरफ़ा घेराबंदी कर रखा था । पुलिस ने खदेड़ कर कई बालू माफिया को गिरफ़्तार कर लिया वहीं कई अंधेरे का लाभ उठाते हुए सोन नदी के रास्ते भाग गये । पुलिस ने कई ट्रैक्टर को बरामद किया है । डीएसपी प्रीतम कुमार ने कहां की सरकार की स्पष्ट नीति है की अवैध खनन और प्रेषण से सरकार को क्षति पहुँचती है । किसी क़ीमत पर बालू का अवैध खनन नहीं होगा ।












