-ट्रक से डेढ करोड़ की शराब बरामद, चालक फरार, ट्रक जब्त
संवाददाता। मुजफ्फरपुर।
पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में शराब का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुजफ्फरपुर में आज फिर एक ट्रक से शराब का 500 से अधिक कार्टून पुलिस ने बरामद किया है।मामला सदर थाने के नारायणपुर अनंत का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नारायणपुर अनंत के पास एक ट्रक संदिग्ध स्थिति में खड़ी है।सदर थानाध्यक्ष सत्येन्द्र मिश्रा ने दलबल के साथ उक्त स्थल पर पहुंच कर निकेबंदी कर दी और ट्रक को कब्जे में ले लिया।

मौके से ट्रक चालक फरार हो गया।ट्रक पर जलावन लदा हुआ था। पुलिस ने जलावन हटवा कर जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें एक तहखाना मिला।तहखाना शराब के कार्टून से भरा हुआ था।पुलिस का कहना है कि कार्टून की गिनती की जा रही है।एक अनुमान के अनुसार कार्टून की संख्या 500 से भी ज्यादा हो सकती है।जब्त शराब की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये के करीब बताई जा रही है।
















