-जैद- आकांक्षा के लिपलॉक पर मीका सिंह ने दी प्रतिक्रिया? एक्ट्रेस ने किया ऐसा खुलासा
नई दिल्ली।संवाददाता।
सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। पहले हफ्ते में जहां पुनीत सुपरस्टार ने घर में आते ही हंगामा मचा दिया था और बिग बॉस को उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा था, तो वहीं दूसरे हफ्ते का हाइलाइट जैद हदीद और आकांक्षा पुरी का लिपलॉक बना था।
जिसकी वजह से वीकेंड के वार पर सलमान खान ने जैद की क्लास तो लगाई थी, लेकिन साथ ही आकांक्षा को भी खूब खरी खोटी सुनाई थी। बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में दोनों की फ्रेंच किस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि उनके करीबी दोस्त मीका सिंह ने उनके लिपलॉक पर क्या प्रतिक्रिया दी है।
बिग बॉस ओटीटी 2 से एविक्शन के बाद आकांक्षा ने भी जैद के साथ अपने लिपलॉक पर खुलकर बातचीत की। अब बाहर आने के बाद एक मीडिया पोर्टल से बातचीत एक दौरान जब आकांक्षा से ये पूछा गया कि जैद और उनके किस पर मीका सिंह का क्या रिएक्शन था ?
जिस पर जवाब देते हुए आकांक्षा ने कहा, “मीका की प्रतिक्रिया आनी होती तो उन्होंने अब तक मुझे मैसेज कर दिया होता। उनका इस मामले पर कोई मैसेज नहीं आया है। वह मेरे काम में दखल नहीं देते हैं”। इतना ही नहीं आकांक्षा पुरी ने ये भी बताया कि वह प्रोफेशनल एक्टर हैं और जब भी वह कुछ निर्णय लेती हैं, तो उसमें उनका पूरा परिवार उनके साथ होता है।

आकांक्षा जिनका बिग बॉस के घर में जाते ही जैद हदीद से अच्छा रिश्ता बन गया था, जब उनसे ये पूछा गया कि क्या वह घर के बाहर भी जैद के साथ कोई रिश्ता रखना चाहेंगी? इस पर कैलेंडर गर्ल एक्ट्रेस ने कहा, “शुरुआत में मेरी जैद हदीद से अच्छी दोस्ती थी, लेकिन जब सलमान खान ने उन्हें वीकेंड के वार पर कहा कि उनकी दोस्ती घर की दूसरी सदस्य मनीषा रानी के साथ दर्शकों को ज्यादा पसंद आ रही है, तो जैद मुझसे थोड़ा दूर होने लगे थे।
मेरी तरफ से भी शुरुआत से कुछ खास नहीं था। बाहर मैं उनसे साथ कोई संपर्क नहीं रखना चाहूंगी। लेकिन अगर वह कहीं मिले, तो जरूर देखना चाहूंगी कि वह सच में कैसे इंसान हैं। उनके दो चेहरे हैं, जो शो से बाहर आने के बाद मुझे पता चला है”।
















