Advertisement

जेल से छुटने के बाद बदला लेने के लिए प्रेमिका पर चलाई गोली, अब दोबारा जेल पहुंच गया युवक

-जेल से छुटने के बाद बदला लेने के लिए प्रेमिका पर चलाई गोली, अब दोबारा जेल पहुंच गया युवक

सम्वाददाता। पटना।

राजधानी पटना में सिरफिरे प्रेमी को उसके शादीशुदा प्रेमिका ने जेल भिजवा दी थी। जिससे प्रेमी खफा चल रहा था। जेल से छूटने के बाद उसने अपनी प्रेमिका की मर्डर की प्लानिंग की और अगवा कर उस पर गुरुवार को दिन-दहाड़े फायरिंग कर दी। जिसमें वो किसी तरह बच गयी, लेकिन पुलिस ने प्रेमी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
घटना नौबतपुर थाने के नेमा गांव के समीप की है। बताया जाता है कि नालंदा के हिलसा थाने के रहने वाली युवती की शादी हरनौत थाने के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद युवती का पति बेंगलुरु कमाने चला गया। इस दौरान घर मे आर्थिक तंगी के कारण युवती हिलसा बाजार स्थित घानी नर्सिंग होम नर्सिंग का काम सीखने के इरादे से नौकरी कर ली। काम सीखने के दौरान ही उसे उसी नर्सिंग होम में पहले से काम कर रहे प्रिंस नामक युवक से दोस्ती हो गयी।

दोनों में धीरे धीरे नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। कुछ दिनों बाद प्रिंस धोखे से गलत इरादे से युवती को अन्यत्र दूसरी जगह ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। जिससे गुस्साए युवती ने अपने घर आकर पूरी घटना को जानकारी अपने भाई को दी। जिसके बाद युवती के भाई ने प्रिंस को नामजद करते हुऐ हिलसा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया। इस मामले में प्रिंस को जेल जाना पड़ा।