Advertisement

जिले में जारी है भूमाफियों का तांडव, अबकी बार एक स्वर्ण ब्यवसाई को बनाया अपना निशाना

चंपारण की खबर::

जिले में जारी है भूमाफियों का तांडव, अबकी बार एक स्वर्ण ब्यवसाई को बनाया अपना निशाना

 

– हमले में स्वर्ण ब्यवसाई का फटा सर और शरीर के कई अंग हुए बुरी तरह से घायल

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

मोतिहारी में एक बार फिर भूमाफियाओं का तांडव देंखने को मिला है। जहां अपने ही जमीन पर बाउंडरी करवाने गए एक स्वर्ण ब्यवसाई को भूमाफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उनका सर फट गया, वही वे इस हमले में बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। बता दें कि स्वर्ण ब्यवसाई रबिश कुमार कल अपने पिता जी के नाम पर निबंधित जमीन पर बाउंडरी करवाने गए थे ।
इसी बीच भूमाफियाओं ने उनपर जानलेवा हमला किया है ।घायल ब्यवसाई का इलाज गंभीर हालत में सदर अस्पताल मोतिहारी में हो रहा है और मुफ्फसिल थाना की पुलिस मामले की तहकीकात व अपराधियों की तलाश में छपेमारी कर रही है ।

मामले की जानकारी देते हुए स्वर्ण ब्यवसाई रबिश कुमार ने बताया कि उनके पिता स्व हीरालाल प्रसाद के नाम पर पतौरा के लाला टोला में करीब दो बीघा 14 धुर जमीन है। जिसका खाता नंबर 316 व खेसरा संख्या 186 है । इसमें से वे कुछ जमीन पहले भी बेच चुके हैं। बाकी के जमीन पर बाउंडरी करवाने गए थे। इसी बीच वहां के भूमाफिया पंकज सिंह ,संजय सिंह दीपराज व दस से अधिक अज्ञात हमलावरों ने उनपर बंदूक के बट्ट ,लोहे के रॉड व अन्य धारदार चीजों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उनका सर तो फट ही गया । साथ मे शरीर के कई अंगों पर गहरे जख्म हो गए है। बुरी तरह से मारपीट करने पर जब वे मरणासन्न हो गए तो वे लोग वहां से चले गए। बाद में उनके एक रिश्तेदार संतोष कुमार व स्थानीय लोगो ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उनका इलाज चल रहा है ।मामले को लेकर रबिश कुमार ने मुफ्फसिल थाने में पंकज सिंह ,संजय सिंह ,दीपराज व अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व अग्रतर कार्यवाही करने के लिए आवेदन दिया है। मुफ्फसिल पुलिस मामले को लेकर घटनास्थल का दौरा कर अग्रतर कार्यवाही में लगी हुई है।