संवाददाता। मुजफ्फरपुर/गायघाट।
जारंग पश्चिमी पंचायत जदयू कार्यकर्ताओ की बैठक पंचायत अध्यक्ष दिनेश मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में जारंग पश्चिमी राजद पंचायत अध्यक्ष मो नसीम ने दर्जनों साथियों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जदयू नेता प्रभात किरण ने पार्टी की टोपी पहनाकर मो नसीम, नरेश पंडित, दुखा दास, बहादुर शाह सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ताओ को जदयू की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए जदयू नेता प्रभात किरण ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग जदयू की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। गायघाट विधान सभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से एन डी ए की जीत होगी। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं मे नागेंद्र सहनी, हरेंद्र राम, राणा रणधीर सिंह युवा जदयू अध्यक्ष राजा यादव, मनीष कुमार आदि प्रमुख थे।












