Advertisement

जानकी जन्मोत्सव के अवसर पर सभी मठ मंदिरों में बधाई तथा मंगलगीत की धूम

-जानकी जन्मोत्सव केअवसर पर सभी मठ मंदिरों में बधाई तथा मंगलगीत की धूम

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

जानकी जन्मोत्सव के अवसर पर जानकी मंदिरसहित मठ मंदिरों में बधाई तथा मंगल गान से पूरा जनकपुरधाम गुंजायमान में हैं। जानकी नवमी के अवसर पर जानकी मंदिर के उम्मीदवार महंत राम रोशन दास बैष्णव की अगुवाई में बाजे गाजे के साथ सैकड़ों साधु संतों तथा आम नागरिकों ने दूधमती में स्नान किया।

जानकी नवमी के अवसर पर झूलन कुंज से 101भार जानकी मंदिर भेजा गया। सभी मठ-मंदिरों में भंडारा का आयोजन किया गया है। चार बजे जानकी नवमी के अवसर पर जानकी मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम में आरती आयोजित की जाएगी तथा दीपोत्सव मनाया जाएगा।