Advertisement

ज़िला स्तरीय बाल कल्याण बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन पर ज़ोर, डीएम ने दिए निर्देश

-ज़िला स्तरीय बाल कल्याण बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन पर ज़ोर, डीएम ने दिए निर्देश

मुजफ्फरपुर | 12 जून 2025

जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा को लेकर संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी (DCPO) को निर्देश दिया कि बच्चों के हितों की सुरक्षा, संरक्षण और संवर्धन हेतु सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार कर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

योजनाओं की समीक्षा:

परवरिश योजना के तहत जिले में वर्तमान में 1299 लाभुक हैं। इस योजना के अंतर्गत 0-18 वर्ष के अनाथ, एचआईवी/एड्स व कुष्ठ रोग से प्रभावित बच्चों को ₹100 प्रति माह की सहायता राशि दी जाती है।

स्पॉन्सरशिप योजना में 572 लाभुक हैं। इसमें पात्र बच्चों को तीन वर्षों तक ₹4000 प्रतिमाह सहायता दी जाती है।

प्रधानमंत्री केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत जिले में 8 लाभुक हैं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक तीन माह पर नियमित बैठक आयोजित की जाए और अधिकारियों को बच्चों के अधिकारों की रक्षा हेतु सक्रिय और संवेदनशील भूमिका निभाने की आवश्यकता है।

#बालअधिकार #बालकल्याण #मुजफ्फरपुरसमिति #ChildWelfare #ParvarishYojana #SponsorshipScheme #PMCareForChildren #DCPO #MuzaffarpurNews #ChildrenFirst