Advertisement

जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से नहीं हुआ कांटी का विकास : पूर्व मंत्री अजीत कुमार

-जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से नहीं हुआ कांटी का विकास : पूर्व मंत्री अजीत कुमार

मुजफ्फरपुर | 17 जून 2025 | विशेष संवाददाता

राज्य के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार ने मंगलवार को कांटी प्रखंड के छितरपट्टी गांव में किसान-मजदूर, युवा जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सैकड़ों ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों से संपर्क कर कई मामलों में त्वरित समाधान भी कराया।

ग्रामीणों ने रखी ये प्रमुख समस्याएं:

सामाजिक सुरक्षा पेंशन और राशन कार्ड से वंचित होना

अनावृष्टि के कारण पेयजल संकट

दाखिल-खारिज और अंचल कार्यालय की लापरवाही

विद्युत आपूर्ति में अनियमितता

किसानों को सिंचाई और फसल से जुड़ी समस्याएं

पूर्व मंत्री श्री कुमार ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से बात की और समाधान का भरोसा दिलाया।

जनसंवाद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “पिछले दस वर्षों में कांटी क्षेत्र के अपेक्षित विकास में जो रुकावटें आई हैं, उसके लिए यहां के जनप्रतिनिधि पूरी तरह जिम्मेदार हैं। उनकी उदासीनता ने क्षेत्र को विकास से दूर रखा है, जो अत्यंत दुखद है।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की प्राथमिकता है कि हर नागरिक को विकास, रोजगार और सम्मान मिले। उन्होंने जनता से वादा किया कि वे हर मंच पर उनकी आवाज़ उठाएंगे और लड़ाई लड़कर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगे।

जनसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष सरोज कुमार तिवारी ने की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार सिंह, विवेक रंजन, मनोज तिवारी, डॉक्टर अमरेश कुमार, वार्ड सदस्य मोहम्मद मेराज, संजीत सहनी, शंकर सहनी, वीरेंद्र सहनी, सदिक मियां, ओम प्रकाश शाह, हैदर अंसारी समेत कई स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।