Advertisement

जनता दरबार में आए 57 फरियादियों के आवेदन पर डीएम ने लिया संज्ञान, निष्पादन का दिया निर्देश

चंपारण की खबर::
-जनता दरबार में आए 57 फरियादियों के आवेदन पर डीएम ने लिया संज्ञान, निष्पादन का दिया निर्देश

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में आज डॉक्टर राधा कृष्णन सभागार में जनता दरबार लगा। इस अवसर पर
जिले भर के विभिन्न प्रखंडों से आए 57 फरियादियों के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार, निदेशक डीआरडीए, डीपीओ आईसीडीएस, विधि शाखा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ-साथ सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।