Advertisement

जनकपुरधाम के पर्यटक बढ़ाने में गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका

-जनकपुरधाम के पर्यटक बढ़ाने में गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

जनकपुरधाम के पर्यटक बढ़ाने में गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है। उपयुक्त बातें जनकपुरधाम टूर गाइड एसोसिएशन मधेश प्रदेश कार्यसमिति के शपथ ग्रहण तथा स्वागत सम्मान समारोह में प्रमुख अतिथि विधायक रामाशीष यादव ने पुरनदाहा स्थित कल्चरल भिलेज में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। आगे उन्होंने कहा कि गाइड को हंसमुख, मृदुभाषी तथा अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ होना चाहिए। गाइड को पर्यटन की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। विधायक ने कहा कि मधेश प्रदेश सरकार भी पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए नीति बना रही है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए साहित्यकार सुदर्शन लाल कर्ण ने कहा कि गाइड बनना चुनौती भरा काम है। उन्होंने कहा सीता की प्राकट्य स्थल बिहार के पुनौरा है लेकिन नेपाल के गाइड जनकपुरधाम कहकर भ्रमित कर रहे हैं।


बिक्रम साहकी अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में बिक्रमज्ञसाह सहित नव निर्वाचित कार्यकारिणी को प्रमुख अतिथि ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रो.रूपेश कुमार सिंह, नेपाल एकेडमी ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट के प्रशिक्षक सतीश मिश्रा, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष अंबु प्रसाद साह,सोटो नेपाल मधेश प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र साह सहित कई लोगों ने विचार रखें। कार्यक्रम में होटल व्यसायी सहित कई क्षेत्रों के लोग उपस्थित थे।