Advertisement

चुनाव से पहले बॉर्डर पर सख्ती: वाहनों की जांच और सैन्य बलों की तैनाती शुरू

-चुनाव से पहले बॉर्डर पर सख्ती: वाहनों की जांच और सैन्य बलों की तैनाती शुरू

समस्तीपुर/मुजफ्फरपुर।दीपक तिवारी।

6 नवम्बर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दोनों जिलों की सीमाओं पर विशेष निगरानी के तहत चेकपोस्ट बनाकर सशस्त्र सैन्य बलों की तैनाती की गई है।

जानकारी के अनुसार, सखौरा, सोमनाही-भराव, तेपरी-बसुआरी बॉर्डर स्थल पर हत्था (मुजफ्फरपुर) एवं चकमेहशी (समस्तीपुर) थाना पुलिस के साथ सशस्त्र बल तैनात किए गए हैं। इसी तरह, पियर थाना पुलिस के सहयोग से बड़गांव एवं हरपुर-पिलखी पुल पर भी सैन्य बलों की तैनाती की गई है।

चेकपोस्ट पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। प्रत्येक स्थल पर दंडाधिकारी की भी नियुक्ति की गई है ताकि चुनाव प्रक्रिया शांति एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न हो सके।

बताया गया कि मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिले में 6 नवम्बर को मतदान होना है। इस बीच आज मंगलवार को दोनों जिलों में चुनावी प्रचार-प्रसार का शोर थम गया है।

#BiharElections2025 #Muzaffarpur #Samastipur #SecurityTightened #BorderCheckpost #ElectionDuty #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ