पैक्स चुनाव : चुनावी दावेदारी में महिलाएं नहीं दिखी मुखर
-अध्यक्ष पद के लिए 3 ने कराया नामांकन, 2 ने पर्चा वापस लिया
-पैक्स कार्यकारिणी के लिए महिला आरक्षित सीटों पर सामने आए उम्मीदवार
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखण्ड क्षेत्र में पैक्स अध्यक्ष चुनाव को लेकर महिला उम्मीदवारों की संख्या बहुत कम रही। प्रखंड के विभिन्न पैक्सों से अध्यक्ष पद के लिए तीन महिला उम्मीदवारों ने नामांकन कराया भी,लेकिन नाम वापसी के दिन दो महिला प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस तरीके से विभिन्न पैक्सों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिनमें एकमात्र महिला प्रत्याशी शामिल है।

इसी तरीके से विभिन्न पैक्सों के पैक्स कार्यकारिणी समिति सदस्यों के लिए 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। पैक्स कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 41 महिलाओं ने नामांकन कराया है। उन क्षेत्रों में विभिन्न कोटि की महिला सदस्य होने की अनिवार्यता(आरक्षित) है। ऐसे में प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव में महिला उम्मीदवारों की मुखरता नहीं दिख रही।
आपको बता दें कि चुनाव को लेकर उम्मीदवारों द्वारा वोटरों से जनसम्पर्क और गोलबंदी तेज है। यहां 3 दिसम्बर को मतदान एवं 4 दिसम्बर को प्रखण्ड के न्यू बीआरसी में मतगणना होनी है।












