Advertisement

चिन्हित मध्य विद्यालय बन्दरा के प्रधानाध्यापक का अतिरिक्त प्रभार नीरज कुमार को सौंपा गया

-चिन्हित मध्य विद्यालय बन्दरा के प्रधानाध्यापक का अतिरिक्त प्रभार नीरज कुमार को सौंपा गया

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
जिला शिक्षा पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशपुर के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार को अपने नियमित कार्य के अतिरिक्त चिन्हित मध्य विद्यालय बन्दरा के प्रधानाध्यापक के दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्राधिकृत किया गया है। यह व्यवस्था वैकल्पिक अथवा स्थायी व्यवस्था होने तक प्रभावी रहेगी।
जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा निर्गत पत्र में बताया गया है कि पूर्व में हरेंद्र नाथ तिवारी, प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय सिमरा (बन्दरा) को अपने कार्य के अतिरिक्त चिन्हित मध्य विद्यालय बन्दरा के प्रधानाध्यापक का दायित्व सौंपा गया था। किंतु अस्वस्थता के कारण श्री तिवारी ने आवेदन देकर उक्त दायित्व से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया था।


श्री तिवारी के आवेदन पर विचार करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशपुर, बन्दरा के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार को यह अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था वैकल्पिक या स्थायी नियुक्ति होने तक लागू रहेगी।
नीरज कुमार को आरडीडी (RDD) का अतिरिक्त कार्य दायित्व मिलने पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, संकुल समन्वयकों, शिक्षकों सहित शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।