Advertisement

चम्पारण रेंज के डीआईजी बने जयंतकांत, कार्यभार संभाला

-चम्पारण रेंज के डीआईजी बने जयंत कांत ने कार्यभार संभाला

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

चंपारण प्रक्षेत्र के नए डीआईजी जयंत कांत ने पदभार संभाल लिया है। उनके पदभार संभालने से चंपारण क्षेत्र के प्रबुद्धजनों में हर्ष है। वहीं गैर कानूनी कार्य करने वालों में भय दिखने लगा है। बता दें कि इससे पूर्व पश्चिम चंपारण जिला पुलिस कप्तान के पद पर कार्यरत रहे हैं और अपने कुशल नेतृत्व के कारण अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।