चंपारण की खबर::
-अगस्त क्रांति दिवस पर आजादी के महानायकों को कांग्रेसियों ने किया याद
– बंजरिया पंडाल स्थित प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर व पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
जिला कांग्रेस कार्यालय,बंजरिया पंडाल में आज अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष ई० शशिभूषण राय ऊर्फ गप्पु राय ने करते हुए बताया कि अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में आज “अगस्त क्रांति दिवस” पर देश की आजादी के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों एवं आजादी के महानायकों की याद में यह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। वहीं इस अवसर पर जिलाध्यक्ष समेत अन्य कांग्रेसियों ने बंजरिया पंडाल परिसर स्थित शहीद स्मारक में दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि साल 1942 में अगस्त के महीने में 8 तारीख को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने बंबई अधिवेशन में महात्मागांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन शुरू करने का संकल्प लिया था। इसके अगले दिन 9 अगस्त को देश भर के लोग इससे जुड़ गए थे और इस आंदोलन ने तुरंत ही जोर पकड़ लिया था। इसी दिन महात्मा गांधी ने “करो या मरो” का नारा दिया था और महात्मा गांधी जी के इस आंदोलन से ब्रिटिश सरकार में दहशत का माहौल बना था। बताया कि इस आंदोलन की शुरुआत होते ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि महात्मा गांधी को अहमदनगर किले में नजरबंद कर दिया गया था। साथ ही अंग्रेजों ने कांग्रेस को गैर सरकारी संस्था भी घोषित कर दिया था। अहिंसा के इस आंदोलन में अंग्रेजों की निर्ममता से करीब 940 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 1630 लोग घायल हुए थे। वहीं 60 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन इस आंदोलन ने पूरे देश को एकजुट कर दिया था।

– अंग्रेजों की तरह तानाशाह मोदी सरकार के खिलाफ गांव गांव में बुलंद होगी आवाज: गप्पू राय
जिलाध्यक्ष ई० श्री राय ने ने कहा कि आज इसी अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर संकल्प लेकर जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी अंग्रेजों की तरह तानाशाह मोदी सरकार के खिलाफ गांव गांव में जाकर आमजनों के बीच आवाज बुलंद करेंगे। बताया कि गैस,पेट्रोल, डिजल, खाद्य पदार्थ, दवा महंगाई की असमान छू रहे हैं। 70 साल में में जो भी देश की पूंजी बनी मोदी जी उसे बेच रहे हैं। बताया कि
आजादी के बाद से 2014 तक 14 प्रधानमंत्री द्वारा देश पर 55 लाख करोड़ रूपये का कर्ज था। अब अकेले मोदी सरकार के 09 साल में देश पर 155 लाख करोड़ रूपया का कर्ज हो गया। यानी मोदी सरकार के 09 सालो में हर भारतीय पर 1.30 लाख रूपया कर्ज है। 25 हवाई अड्डे अपने करीबियो को बेंचे। 400 रेलवे स्टेशन अपने करीबी मित्रों को बेचें। 150 से भी ज्यादा रेल गाड़ी करीबी को बेच दिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ल ने कहा कि जिलाध्यक्ष ई० गप्पु राय ने प्रखंडों में “प्रखंड भ्रमण सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम” की शुरूआत कर हर पंचायत से कम से कम एक हजार सदस्य एवं पूरे प्रखंड से कम से कम पच्चीस हजार सदस्यों को कांग्रेस पार्टी में जोडने का जो संकल्प लिया हैं उसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूँ।
मौके पर कांग्रेस नेता विजयशंकर पाण्डेय, मो० मुमताज अहमद, डॉ० ज्याउल हक, डॉ० कुमकुम सिन्हा, जग्गा राम, रंजन शर्मा, धनंजय तिवारी, ऋषि सिंह, बैद्यनाथ दास, रामप्रवेश तिवारी, मो० एकबाल जफिर, मो० ओसैदुर रहमान खाँ एवं समाजसेवी अखीलेश्वर प्रसाद यादव(भाई जी) सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थें।












