Advertisement

घर गिरने के बाद बेघर हुआ गरीब परिवार, आवास के लिए अंचलाधिकारी से लगाई गुहार

-घर गिरने के बाद बेघर हुआ गरीब परिवार, आवास के लिए अंचलाधिकारी से लगाई गुहार

दीपक कुमार/गायघाट। बाढ़ के पानी और लगातार हुई बारिश के कारण घर गिर जाने से गायघाट प्रखंड के बेनीबाद पंचायत निवासी एक गरीब परिवार के सामने रहने का संकट उत्पन्न हो गया है। पीड़ित परिवार ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर सरकारी सहायता और आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
आवेदन में पिंकी देवी, पति अशोक महतो, निवासी बेनीबाद पंचायत, थाना बेनीबाद, प्रखंड गायघाट ने बताया कि उनका परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। परिवार के रहने के लिए एकमात्र घर था, जो बाढ़ के पानी और बारिश के कारण गिर गया। घर गिरने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।


पीड़िता ने बताया कि परिवार में छोटे बच्चे भी हैं। ऐसे में बारिश और बाढ़ के बीच खुले में रहने से बच्चों समेत परिवार के अन्य सदस्यों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाने-पीने के साथ-साथ सुरक्षित ठिकाने की भी समस्या बनी हुई है।
पीड़ित परिवार ने अंचलाधिकारी से मामले की जांच कराकर तत्काल राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। परिवार ने प्रशासन से जल्द सहायता मिलने की उम्मीद जताई है।