-गोरौल के दो गावों में शिव की प्राण-प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा
वैशाली / सुधांशु।
गोरौल प्रखंड क्षेत्र के आदमपुर एवं हरशेर गांव में भगवान शिव मंदिर की स्थापना के मौके पर जलबोझी कर कलश यात्रा निकाली गई।. आदमपुर सोखा बाबा स्थान परिसर में शिव मंदिर का स्थापना कर अष्टयाम यज्ञ से पूर्व बुधबार को पहलेजाघाट से लाये गये पवित्र गंगा जल को बेलबर घाट वाया नदी के तट पर आचार्य सुजीत शास्त्री एवं पंडित उदय मिश्र मंत्रोच्चारण के साथ 201 कन्याओं के कलश में झलबोझी कर कलश यात्रा निकाल यज्ञ स्थल पर पहुंची। अष्टयाम यज्ञ 4 जनबरी से शुरू होगी।

इस बीच भगवान शिव से सम्बंधित अन्य पूजन की जानी है।.मौके पर स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल , व्यवस्थापक धनेश्वर चौरसिया , यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष राजा बाबू , जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष त्रिविक्रम सिंह , दौलत पासवान सहित सैंकड़ो श्रद्धालु शामिल थे।वहीं हरशेर गांव स्थित मंशानाथ कांवरिया शिव मंदिर के स्थापना कर होने वाले भगवान शिव की प्राणप्रतिष्ठा से पूर्व अष्टयाम यज्ञ के पहले आचार्य आमोद चौबे के मंत्रोच्चारण के साथ 251 कन्याओं ने गोढियां वाया नदी के तट पर पहलेजाघाट से लाये गये पवित्र गंगाजल कलश में जलबोझी कर 4 किलोमीटर की दूरी तय कर यज्ञ स्थल पर पहुंची। यहां 3 जनबरी से अष्टयाम यज्ञ होनी है। इस बीच प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम , रुद्राभिषेक सहित भगवान शिव से सम्बंधित पूजन कार्यक्रम होनी है . मौके पर व्यवस्थापक मंतोष तिवारी , दसरथ कुमार, रघुनाथ महतो , उमाकांत पांडेय , मो.इरशाद अहमद , मो. अंसार अहमद , जयनाथ मांझी सहित अन्य शामिल थे।















