Advertisement

गोरौल : अधिवक्ता से 9 लाख की धोखाधड़ी, एक पकड़ाया; दो फरार

-गोरौल के एक अधिवक्ता से 9 लाख की धोखाधड़ी, एक धराया, दो फरार

वैशाली/ सुधांशु।

वैशाली जिले के गोरौल मे एक अधिवक्ता से लाखों रुपये की धोखाधरी मामले में पुलिस ने गोरौल बाजार से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में गोरौल गांव निवासी अधिवक्ता रजनीश कुमार के द्वारा बीते माह गोरौल थाने में प्राथमिकी दर्ज किया था।   बताया गया है  कि गोरौल बाजार निवासी पवन कुमार साह  एवं उसके दोनों पुत्र बलीराम एवं सुमित राज उर्फ छोटू कुमार ने धोखाधड़ी कर 9 लाख रुपया ले लिया।जब वह रुपया लौटाने के लिये कहा तो सभी ने मिलकर पहले तो टाल मटोल करते हुय अभद्र व्यवहार भी करने लगा। मामले को बढ़ते देख सभी आरोपियों ने 9 लाख रुपये का चेक काट दिया। जब अधिवक्ता ने बैंक में चेक जमा किया तो राशि नही रहने के कारण चेक वापस  हो  गया। जिससे परेशान होकर प्राथमिकी संख्या  311 वर्ष 2023 दर्ज कराई  गयी   और इसी कांड में पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुय एक आरोपी बलीराम को  बीते देर रात्रि गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि किया है। साथ ही बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। वही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।