Advertisement

गोपालगंज: होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, महिला सहित 4 गिरफ्तार

-गोपालगंज के पिज्जा हट होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, महिला सहित 4 गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान भी बरामद

 

संवाददाता। गोपालगंज।

गोपालगंज के थावे स्थित पिज्जा हट होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें होटल का मालिक, मैनेजर, महिला और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। पुलिस ने होटल के कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। थावे पुलिस और नारायणी टीम ने यह कार्रवाई की है।


गोपालगंज एसपी ने बताया कि बीते सोमवार की शाम साढ़े तीन बजे उन्हें इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि थावे स्थित पिज्जा हट नामक होटल के मालिक और मैनेजर द्वारा देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम का गठन किया गया। नारायणी दल वहां सादे लिवास में पहुंची और इसकी पुष्टि की। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया।
वही होटल के मालिक और मैनेजर को भी पकड़ा गया। होटल के मालिक की पहचान थावे के विदेशी टोला निवासी हरिहर प्रसाद के 40 वर्षीय बेटे लखनलाल प्रसाद के रूप में हुई है। वही मैनेजर थावे का रहने वाला है। मंडानि यादव के 42 वर्षीय पुत्र बाबुनंद यादव होटल में मैनेजर के पद पर तैनात थे। वही सीवान के प्राणपुर निवासी मो. साइद के 57 वर्षीय पुत्र मुन्ना अहमद और सीवान के ज्ञानी मोड मईल टोला निवासी मनोज राम की 30 वर्षीया पत्नी अनीता देवी को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने मौके से 3 मोबाइल, 4 पीस इस्तेमाल किये गये कंडोम, 3 पीस सिल पैक कंडोम बरामद किया है। पुलिस की छापेमारी दल में 14 पुलिस कर्मी शामिल थे।
अभी जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके अनुसार होटल मालिक, मैनेजर व एक महिला सहित 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। नाबालिग 2 लड़के और 2 लड़कियों को पीआर बांड पर छोड़ने का आदेश एसपी ने दिया था।