-गोपालगंज में पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, पति की मौत के बाद पत्नी करती थी देह व्यापार का धंधा
सम्वाददाता। पटना/गोपालगंज।
बिहार के गोपालगंज में एक बड़े सेक्स रैक्ट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मकान में छापेमारी की। जहां से इस मामले में दो महिलाओं के साथ 8 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार महिलाओं में से एक महिला इस मामले की मुख्य सरगना थी। वहीं महिला इस सेक्स रैकेट को चला रही थी।
दरअसल, मिली जानकारी अनुसार जिले से गिरफ्तार हुई महिला संचालिका वार्ड-25 निवासी गोबी खातून है। बताया जा रहा कि, गोबी खातून अपने पति की मौत के बाद अपने मकान में ही इस गंदे काम को कर रही थी। गोबी अपने मकान पर लड़का-लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराती थी।

बता दें कि, यह पूरा मामला नगर थाना इलाके के सुपर मार्केट के पास का है। वहीं गोबी खातून के इस कांड में उसका साथ एक और महिला देती थी। जो वार्ड-25 की ही निवासी बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले से जुड़े 8 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दुकानदार और छात्र भी शामिल है।
वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी स्वर्णप्रभा ने बताया कि, पुलिस के नारायणी दल ने रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह दल पहले भी रेलवे स्टेशन के पास चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा कर चुका है। बताते चलें कि, इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि, इस घर में लंबे समय से यह गंदा काम चल रहा है। वहीं पुलिस के रेड के बाद इलाके के लोगों में खुशी है।















