-गुजरात की महिला से शादी कर सम्पति हड़पा,अब दूसरी शादी में बाधक बना तो प्रताड़ना के साथ कर रहा हत्या का प्रयास
मुजफ्फरपुर। संवाददाता।
गुजरात की एक महिला से शादी करके रुपया-पैसा,गाड़ी जेवरात आदि हड़प लेने तथा बाद में महिला की हत्या का प्रयास करने से संबंधित एक मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित महिला लालसा देवी पति ओम प्रकाश मिश्र, ग्राम सकरी मन, थाना-पीयर,ओपी-हत्था ने हत्था ओपी,महिला थाना,डीएसपी पूर्वी सहित अन्य अधिकारियों को आवेदन देकर घटनाक्रम में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि वह गुजरात के हरिया पार्क डुमरा, जिला बलसार में प्राइवेट नौकरी कर रही थी। उसी क्रम में हत्था ओपी के सकरी मन गांव के ओमप्रकाश मिश्र से उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 29 जून 2017 को मंदिर में हुई। तब से दोनों पति पत्नी के रूप में दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे थे।

इसी क्रम में हमदोनों को एक पुत्र हुआ। जिसका नाम विकेश कुमार है। महिला ने लिखा है कि उसका 13 लाख रुपया नगद लेकर अपना मकान उसका पति बनाया तथा चार चक्का गाड़ी खरीदा। लगभग 5लाख का जेवरात भी ले लिया। वह 3 माह की गर्भवती थी तो उसके पति ने दोस्त के साथ मिलकर 14 अप्रैल 2023 को दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया।अब उसकी हत्या कर पति दूसरी शादी करना चाहता है। इसकी जानकारी उसे जब हुई तो वह शिकायत स्थानीय थाना और ग्राम पंचायत में दी है।आवेदन में पति ओमप्रकाश मिश्र सहित 10 लोगों को नामजद किया गया है। नामित लोगों के द्वारा धमकी देने तथा इन व्यक्तियों के सहयोग से उसकी हत्या के प्रयास की शिकायत की गई है।लिखा गया है कि उसे सकरी मन गांव से अलग हत्या कर जेसीबी मशीन से मिट्टी में दबा देने की नियत से उसे ले भी जाया गया था, लेकिन तब ग्रामीणों के सहयोग से जान बच सकी। इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। आवेदन के साथ ग्राम कचहरी के सरपंच के द्वारा अग्रसारित एक पत्र भी संलग्न की गई है। जिसमें महिला के पति एवं अन्य लोगों के द्वारा प्रताड़ित करने तथा मामले में पंचायत के बातों की अनसुनी करने आदि से संबंधित भी जिक्र किया गया है।
















