-गायघाट में शराब से भरा ट्रक जब्त, कटर मशीन से काटकर निकाली गई बोतलें, एक गिरफ्तार
दीपक कुमार/गायघाट
गायघाट थाना क्षेत्र के दरभंगा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-27) पर गायघाट स्थित सतनाम पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक से 317.25 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। शराब को ट्रक के अंदर इस तरह छिपाकर रखा गया था कि उसे निकालने के लिए कटर मशीन का सहारा लेना पड़ा।

पुलिस की मौजूदगी में कटर मशीन से ट्रक के हिस्से को काटकर उसके अंदर छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की बोतलों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 317.25 लीटर बताई गई है।
प्रभारी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।












