Advertisement

गायघाट में नए बीडीओ के रूप मे आलोक कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया, कर्मियों ने किया स्वागत

-गायघाट में नए बीडीओ के रूप मे आलोक कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया, कर्मियों ने किया स्वागत

दीपक कुमार/ गयघाट

प्रखंड कार्यालय में शनिवार को नए प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया । निवर्तमान बीडीओ डॉ संजय कुमार राय ने उन्हें पदभार सौंपा।पदभार ग्रहण करने के बादबीडीओ आलोक कुमार सिंह ने प्रखंड कर्मियों से मिलकर परिचय प्राप्त किया और उनसे बातचीत कर जरूरी हिदायतें दी। बाद में प्रखंड के कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर उनका स्वागत किया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे समाज के पिछले पायदान पर रह रहे लोगों तक सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना पहली प्राथमिकता रहेगी।