Advertisement

स्कूल जाने के लिए घर से निकली बच्ची लापता

-स्कूल जाने के लिए घर से निकली बच्ची लापता

-अपहरण की आशंका में प्राथमिकी

मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर से 12 वर्षीय बच्ची के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। बच्ची की पहचान माहिरीया के रूप में हुई है। वह भगवानपुर स्थित अपने घर से ऑक्सफोर्ड सीनियर स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं पहुंची।
परिजनों के अनुसार, बच्ची के निर्धारित समय पर घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों के अलावा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी ली, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चल सका। काफी प्रयास के बाद भी सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई।


मामले में परिजनों ने सदर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अज्ञात लोगों पर बच्ची के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ बच्ची के स्कूल जाने वाले रास्ते और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।
बच्ची के अचानक लापता होने से परिजनों में भय और चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है।