Advertisement

गायघाट के कर्पूरी भवन में भाकपा माले का आठवां प्रखंड सम्मेलन संपन्न, “बदलो सरकार-बदलो बिहार” का नारा गूंजा

-गायघाट के कर्पूरी भवन में भाकपा माले का आठवां प्रखंड सम्मेलन संपन्न, “बदलो सरकार-बदलो बिहार” का नारा गूंजा

गायघाट (मुजफ्फरपुर) | 16 जून 2025 | विशेष संवाददाता

आज गायघाट के कर्पूरी भवन में भाकपा माले द्वारा आठवां प्रखंड सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रखंड समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन माले नेता जीतेन्द्र यादव ने किया।

सम्मेलन की शुरुआत जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुई, इसके पश्चात झंडोत्तोलन कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने एक स्वर में “बदलो सरकार – बदलो बिहार” का नारा बुलंद करते हुए बिहार की डबल इंजन सरकार को जनता के लिए विफल बताया।

कार्यक्रम में 2025 के आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर जनता के बीच जाने और जनसमस्याओं को मुद्दा बनाकर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में जिला परिषद सदस्य विजनेश यादव, नंदकिशोर ठाकुर, ठाकुर देवेंद्र कुमार, औराई के सचिव मनोज यादव, जिला सचिव कृष्ण मोहन, बौआजी सहनी, जगन्नाथ पासवान, गणेश राम, सुरेश राम, रविंद्र किशोर सिंह समेत अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मेलन का समापन आगामी आंदोलनों की रूपरेखा तय करते हुए किया गया।

#भाकपा_माले #गायघाट #प्रखंड_सम्मेलन #कर्पूरी_ठाकुर #बदलो_सरकार_बदलो_बिहार #विधानसभा2025 #राजनीति #जनसंघर्ष #CPI_ML