Advertisement

गायघाट की सड़क पर विकास की पोल—जलजमाव में धंसी राह, सड़क बनी खेत

-गायघाट की सड़क पर विकास की पोल—जलजमाव में धंसी राह, सड़क बनी खेत

– जारंग हाई स्कूल जाने वाला रास्ता बना मुश्किलों का सबब

मुजफ्फरपुर/गायघाट।
गायघाट प्रखंड के बलूआहाँ मोड़ से जारंग हाई स्कूल तक जाने वाली मुख्य सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और गहरे जलजमाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थिति यह हो गई है कि अब इस सड़क पर राहगीरों की बजाय धान की रोपाई होती दिख रही है।

स्थानीय लोगों ने तंज कसते हुए कहा, “हाय रे विकास! अब सड़कों पर ही खेती करनी होगी।” रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से होकर स्कूल जाते हैं, लेकिन जर्जर सड़क और पानी भरे गड्ढों के कारण उन्हें भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद न तो सड़क की मरम्मत हुई और न ही जनप्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान दिया। अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो इसका खामियाजा जनप्रतिनिधियों को भी भुगतना पड़ेगा।

#सड़क_बनी_खेत #हाय_रे_विकास #गायघाट_की_दुर्दशा #जारंग_हाईस्कूल_सड़क #जलजमाव_की_मार #मुजफ्फरपुर_समस्या