Advertisement

गया: DM के निर्देश पर अधिकारियों ने किया अस्पतालों का औचक निरीक्षण,गायब चिकित्सकों पर होंगी कार्यवाई

– अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों तथा अन्य कर्मी से पूछा जाएगा स्पष्टीकरण*

 

गया।संवाददाता।

 

मंगलवार को जिला पदाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने इनके सतत अनुश्रवण एवं राज्य में न्याय के साथ विकास को सुनिश्चित करने एवं प्रशासन को और अधिक संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया और प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा पंचायत भ्रमण के दौरान विविध योजनाओं कार्यक्रमों का स्थल निरीक्षण किया गया है।
जिला पदाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम के निर्देश पर जिला स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारी द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करवाया गया है, जिनमें निर्देश दिया गया कि डॉक्टर की उपस्थिति, एएनएम तथा पारा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, सात अलग-अलग रंग के बेड एवं बेडशीट, बाथरूम की साफ सफाई, ओ०टी० रूम, ड्रेसिंग रूम, डिलीवरी रूम तथा इसके साथ संलग्न बाथरूम की व्यवस्था एवं सफाई तथा संबंधित स्वास्थ्य केंद्र के समीप विभिन्न व्यक्तियों से फीडबैक लेना शामिल है।

 


जिले के विभिन्न वरीय पदाधिकारियों द्वारा कुल 82 स्वास्थ्य केंद्र और अनुमंडल स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उससदेऊरा कोच के निरीक्षण में डॉक्टर नूर हसन एवं एएनएम विमला देवी अनुपस्थित पाई गई। इसके साथ ही बताया गया कि उस चिकित्सक पूरे कार्य दिवस में मौजूद नहीं रहते हैं तथा आसपास के आमजन ने अस्पताल में शौचालय की आवश्यकता की बात बताई गई है
कोच प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आती के निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स पंकज कुमार एवं एएनएम अंशु प्रभा अनुपस्थित पाए गए हैं। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में आम जनों मरीजों के पीने हेतु हैंडपंप खराब पाया गया है।
कोच प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलाकी के निरीक्षण के दौरान डॉक्टर आयुषी कुमारी, डॉ शशिकांत कुमार एवं माया मिश्रा अनुपस्थित पाई गई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोच के निरीक्षण के दौरान लिपिक अनिल कुमार अनुपस्थित पाए गए तथा ए०आर०भी० की कमी पाई गई है। कोच प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझिवा के निरीक्षण के दौरान डॉक्टर संगीता रंजन, रेनू कुमारी एएनएम, राजेंद्र प्रसाद वेसीनेटर एवं विजय कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर अनुपस्थित पाए गए हैं। मोहनपुर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनपुर के निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं एएनएम संजू कुमारी अनुपस्थित पाई गई है। इसके साथ ही लेखापाल द्वारा कैश बुक उपलब्ध नहीं कराया गया है।
मोहनपुर प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डांगरा के निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स रमना रिया विगत 6 दिनों से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाई गई है।
शेरघाटी अनुमंडल के अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी के निरीक्षण के दौरान शौचालय एवं परिसर की सफाई और संतोषजनक पाई गई है।
जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को सख्त निर्देश दिया कि जिले के सभी प्रखंडों में जिले के विभिन्न वरीय पदाधिकारियों द्वारा सरकारी अस्पताल के जांच के दौरान जितने भी चिकित्सक पारा मेडिकल स्टाफ एएनएम सहित अन्य स्टाफ जो अनुपस्थित पाए गए हैं उनसे स्पष्टीकरण की मांग करते हुए वेतन कटौती करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिन अस्पताल में साफ सफाई में कमी पाई गई है वैसे अस्पताल के आउटसोर्सिंग एजेंसी को 10% राशि कटौती करने का निर्देश दिया है।