Advertisement

गया: जदयू जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन

– जदयू जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन

गया।संवाददाता।

नगमतिया रोड गया में गया जिला जनता दलयू कार्यालय का उदघाटन बिहार प्रदेश जनता दल यू के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के द्वारा किया गया। नया जिला कार्यालय के उदघाटन के दौरान गया जिला जनता दल यू के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पुष्प एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किये गये है । इस कार्यालय उदघाटन के उपरांत गया जिला जनता दल यू के जिलाध्यक्ष अभय कुशवाहा की अध्यक्षता में सभा आयोजित किया गया ।इस उद्घाटन सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सरकार एवं संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाले एवं उन्होंने बताया कि सच्चे एवं कर्मठ कार्यकर्ता को संगठन में पंचायत से प्रदेश तक उचित जगह दिया जाएगा।

उमेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को बताया कि एक मात्र पार्टी जनता दल यू है जिसमे सभी धर्मों एवं जाति के लोगों का सम्मान दिया जाता है।इस उद्घाटन एवं सभा के दौरान मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह, मनोरमा देवी, पूर्व विधायक अभिराम शर्मा, पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव, पूर्व विधायक अजय पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष अलेक्जेंडर खान, शौकत अली, संगठन प्रभारी मुकेश विद्यार्थी, कुंडल वर्मा, प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल, अनिल वर्मा, रामकुमार मेहता, धनंजय शर्मा, अजीत शर्मा, जितेंद्र पंडित, शिवनाथ निराला, सभी नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष सम्मिलित हुए।