चंपारण की खबर::
खेल का महत्व व्यक्तिगत और सामाजिक दोनों स्तरों पर बहुत अधिक : हामिद राजा
– पूनम किशोरी समूह व सना किशोरी समूहों के बीच कबड्डी मैच का हुआ आयोजन
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, यूनिसेफ के सहयोग से बाल रक्षा भारत सेव द चिल्ड्रेन के तत्वावधान में संचालित उड़ान परियोजना के अंतर्गत किशोर-किशोरी नेतृत्व अभियान के तहत कल्याणपुर प्रखंड के वृंदावन पंचायत स्थित अलखबनी गांव में पूनम किशोरी समूह व सना किशोरी समूहों के बीच कबड्डी मैच खेला गया। इस अवसर पर उड़ान परियोजना के जिला समन्वयक हामिद रज़ा ने कहा कि खेल का महत्व व्यक्तिगत और सामाजिक दोनों स्तरों पर बहुत अधिक है। खेल हमारे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करता है वही मोटापा और अन्य बीमारियों से बचाव करता है। खेल मानसिक तनाव और चिंता कम कर आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि खेल निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करता है, खेल सामाजिक संबंधों में सुधार लाता है, हम खेल के माध्यम से नेतृत्व और प्रबंधन कौशल विकसित करते हैं।

इस अवसर पर जिला समन्वयक हामिद रज़ा,प्रखंड समन्वयक जितेंद्र कुमार सिंह ,वार्ड सदस्य सुनील कुमार व समाजसेवी रविरंजन के द्वारा कबड्डी टीम के रेफरी सहित सभी 14 प्लेयर को कॉपी, कलम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उड़ान परियोजना जिला समन्वयक हामिद रज़ा, जितेंद्र कुमार सिंह,पूनम किशोरी समूह से ललिता कुमारी, शिवानी कुमारी, खुशी कुमारी, सोनी कुमारी, स्नेहा कुमारी, नेहा कुमारी, मोनिता कुमारी, कविता कुमारी, काजल कुमारी, सना किशोरी समूह सना परवीन, गौसिया फिरदौस, खुशी परवीन ,नगमा खातून, तराना खातून, साजदा खातून , फिजा खातून, जुनैदा खातून, जीनत खातून, शाहिना खातून, गुलाफ्शां खातून,शैदा खातून, नसरीन खातून,अंजली खातून,सुबी खातून,सादिया सुल्तान सहित बड़ी संख्या में अन्य बच्चों ने भाग लिया।











