-खगड़िया में दिल दहलाने वाली घटना, महिला ने तीन बच्चों को पुल से नदी में फेंककर खुद भी लगाई छलांग
खगड़िया।संवाददाता।
एक दिल दहलाने वाली घटना खगड़िया में रविवार को सामने आई जहाँ तीन बच्चों को नदी में फेंककर माँ ने खुद भी छलांग लगा दी. यह खौफनाक मामला बेगूसराय सीमा पर हुई. यहां एक मां ने पुल से पहले तीन बच्चों को बुढी गंडक नदी में फेंक दिया. उसके बाद खुद भी नदी में छलांग लगा दी।

घटना के बाद एसडीआरएफ टीम के साथ पुलिस नदी में तलाशी अभियान चलाए हुए है. हालांकि अब तक किसी का कोई पता नहीं नहीं चल पाया है. वहीं बच्चों को फेंककर नदी में छलांग लगाने वाली महिला के बारे में भी पुलिस विस्तृत पड़ताल कर रही है।
















