Advertisement

केवट्सा की नाबालिक लड़की लुधियाना से बरामद, अपहर्ता भेजे गए जेल

-केवट्सा की नाबालिक लड़की लुधियाना से बरामद, अपहर्ता भेजे गए जेल

-हत्था थाना में दर्ज था मामला
-पीड़िता को किया गया परिजनों के हवाले

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक

हत्था थाना के केवट्सा की एक नाबालिक लड़की(14) अपहरण के मामले में सीतामढ़ी रजवाड़ा के विपिन यादव एवं
रवि राय को न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया गया।
पुलिस का बताना है कि हत्था थानाध्यक्ष के अनुरोध पर पंजाब पुलिस के द्वारा पीड़िता एवं आरोपी को लुधियाना से पकड़कर रखा गया। हत्था थाना की टीम लुधियाना गयी।

उसके बाद 5 दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर उसे लाया गया। हत्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को न्यायालय में पीड़िता का बयान दर्ज हुआ।जिसके बाद दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया,वहीं पीड़िता को परिजनों के हवाले कर दिया गया।उन्होंने बताया की मार्च महीने में घटनाक्रम की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।