Advertisement

केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के आवासन स्थल पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के निर्देश

-केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के आवासन स्थल पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के निर्देश

-चुनाव के दौरान मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता जरूरी
-चुनाव के दौरान प्रखण्ड के विभिन्न आवासन स्थलों पर ठहरेगी सुरक्षा

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

सहायक निर्वाचन निबंधक पदाधिकारी 88 गायघाट विधानसभा क्षेत्र सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बन्दरा ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बन्दरा को पत्र लिखकर आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के आवासन स्थल पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के निर्देश दिए हैं।

जारी पत्र में कहा गया है कि चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त किए जाने वाले केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के आवासन स्थल पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानक के अनुरूप कमरा, चारदीवारी, शौचालय,पेयजल, स्नानागार, रसोईघर,आवासन स्थल तक वाहनों के पहुंचने हेतु सड़क से संपर्क आदि मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराया जाना है। निर्देशित किया गया है कि बन्दरा प्रखंड अंतर्गत चिन्हित आवासन स्थलों पर निर्धारित मानक के अनुसार अपने विभाग से संबंधित सुविधाओं की उपलब्धता नियमानुसार सुनिश्चित करें।