Advertisement

किशनगंज में हीरो एशिया कप 2025 ट्रॉफी गौरव यात्रा का भव्य आयोजन

-किशनगंज में हीरो एशिया कप 2025 ट्रॉफी गौरव यात्रा का भव्य आयोजन

किशनगंज। आज जिले में हीरो एशिया कप 2025 ट्रॉफी गौरव यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक सागर कुमार की उपस्थिति में ट्रॉफी का स्वागत पूरे उत्साह और गरिमा के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत नृत्य से हुई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा माहौल देशभक्ति और खेल भावना से सराबोर रहा।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना था। ट्रॉफी गौरव यात्रा ने न सिर्फ खिलाड़ियों में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार किया, बल्कि जिले में खेल संस्कृति को भी नई दिशा दी।

इस मौके पर जिले के वरीय पदाधिकारी, शिक्षा एवं खेल विभाग के अधिकारी, पुलिस अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और खेल प्रेमी मौजूद रहे और ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया।