Advertisement

कांटी : स्कॉर्पियो व मोटरसाइकिल में हुई भीषण टक्कर

मुज़फ़्फ़रपुर।संवाददाता।
————–

कांटी में स्कॉर्पियो व मोटर साइकिल में हुई भीषण टक्कर हुई है।हादसें में मोटरसाइकिल सवार पति व पत्नी हुए गंभीर रूप से जख्मी हुए।कांटी थाना क्षेत्र के आवास बोर्ड NH 27 दामोदरपुर के समीप की घटना है।

बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अपने पत्नी के साथ सम्बंधित स्कूल में पढ़ाने जा रहे थे और इस हादसे में गंभीर रूप से दोनों घायल हो गये जिनका उपचार स्थानीय लोगों द्वारा पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर कराया जा रहा है।

बताया जाता हैं कि हादसे में घायल दोनों शिक्षक बताये गये है लेकिन उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।