-ओवरलोड भूसा लदा पिकअप पलटा, ड्राइवर-खलासी बाल-बाल बचे
समस्तीपुर/पूसा। Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University के कैंपस स्थित पोस्ट ऑफिस से हरपुर चौक जाने वाली मुख्य सड़क पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। किसान घर मेला द्वार और मशरूम प्रोजेक्ट के बीच भूसा से भरा ओवरलोड पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन में क्षमता से अधिक भूसा लदा हुआ था, जिसके कारण संतुलन बिगड़ने से पिकअप पलट गया। हादसे में ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे चालक और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।












