Advertisement

एमडीडीएम कॉलेज में एनएसएस ने किया नशा मुक्ति अभियान का सफल आयोजन

-एमडीडीएम कॉलेज में एनएसएस ने किया नशा मुक्ति अभियान का सफल आयोजन

मुजफ्फरपुर। महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ने दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर जागरूकता फैलाई। समापन समारोह 19 नवंबर 2024 को संपन्न हुआ।

पहले दिन नशा मुक्ति अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 12 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को जल्द ही पुरस्कृत किया जाएगा। दूसरे दिन राष्ट्रीय एकीकरण दिवस के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर कनुप्रिया, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर अनुराधा सिंह, मीडिया प्रभारी डॉक्टर राकेश रंजन, डॉक्टर विपिन कुमार और अन्य शिक्षकों के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाना और राष्ट्रीय एकता के प्रति युवाओं को प्रेरित करना था।