Advertisement

एक साल में जर्जर हुआ ड्रेनेज स्लैब, हादसे की आशंका से दहशत में ग्रामीण

-एक साल में जर्जर हुआ ड्रेनेज स्लैब, हादसे की आशंका से दहशत में ग्रामीण

मुजफ्फरपुर/औराई। औराई प्रखंड के बेदौल असली पंचायत में मुखिया फंड से निर्मित ड्रेनेज स्लैब की हालत एक साल के भीतर ही जर्जर हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती गई, जिसके कारण स्लैब टूटने की स्थिति में पहुंच गया है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह ड्रेनेज स्लैब पंचायत क्षेत्र में पानी निकासी के लिए बनाया गया था, लेकिन निर्माण के कुछ ही महीनों बाद इसमें दरारें पड़ने लगीं। अब हालत यह है कि स्लैब कई जगहों से कमजोर हो चुका है और राहगीरों के लिए खतरा बन गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन इस रास्ते से स्कूली बच्चे, बाइक सवार और ग्रामीण गुजरते हैं। ऐसे में यदि समय रहते मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा जल्द से जल्द ड्रेनेज स्लैब की मरम्मत कराने की मांग की है।