Advertisement

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैंगरी में मतदाता जागरूकता अभियान, शिक्षकों ने ली मतदान की शपथ

-उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैंगरी में मतदाता जागरूकता अभियान, शिक्षकों ने ली मतदान की शपथ

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक तिवारी।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैंगरी में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षकों एवं पोषण क्षेत्र के सभी मतदाताओं ने शपथ ली कि वे आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे।


कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना था।
इस अवसर पर ब्रजेश कुमार (प्रभारी प्रधानाध्यापक सह संकुल समन्वयक), इंतखाब आलम खान, श्वेता कुमारी, शिवांगी राज, सुल्तान आज़मी, तबस्सुम आरा, कर्पूरी ठाकुर सहित कई शिक्षक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

#MatdataJagrukta #HarEkVoteZaruriHai #SVEEP #BiharElections2025 #VoteForDemocracy #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ