-आ गई नीतीश कुमार कैबिनेट के संभावित मंत्रियों की लिस्ट, शपथ 20 नवंबर को!
पटना। ब्यूरो।
बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुँच चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम गुरुवार, 20 नवंबर तय माना जा रहा है। दिल्ली से लेकर पटना तक रविवार को चली बैठकों में मंत्रिमंडल की रूपरेखा और सहयोगी दलों के कोटे पर लगभग सहमति बन गई है।
सूत्रों के अनुसार, इस बार ‘6 विधायक पर 1 मंत्री’ का फॉर्मूला लागू किया जा सकता है। इसी बीच, संभावित मंत्रियों की सूची भी सामने आ गई है, जिसमें एनडीए के सभी दलों को उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने की चर्चा है।
बीजेपी कोटे से संभावित मंत्री:
सम्राट चौधरी
रामकृपाल यादव
नितिन नवीन
मंगल पांडे
हरि सहनी
विजय सिन्हा
जेडीयू कोटे से संभावित मंत्री:
विजय चौधरी
बिजेंद्र प्रसाद यादव
श्रवण कुमार
अशोक चौधरी
लेशी सिंह
मदन सहनी
जयंत राज
सुनील कुमार

एलजेपी (आर) से संभावित नाम
राजू तिवारी
संजय पासवान
राजीव रंजन सिंह (डेहरी)
हम (HAM) से
संतोष सुमन (जीतन राम मांझी के पुत्र)
RLM से
स्नेहलता कुशवाहा (उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी)
नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने जा रही नई सरकार को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। शपथ ग्रहण से पहले मंत्रियों की सूची पर तेजी से सहमति बनना इस बात का संकेत है कि एनडीए सरकार एक मजबूत और संतुलित टीम के साथ आगे बढ़ना चाहती है।













