-आरवाईए ने गृह मंत्री अमित शाह का किया पुतला दहन
कल्याणपुर। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान के खिलाफ देशभर में गुस्सा बढ़ रहा है। इसी क्रम में कल्याणपुर प्रखंड कार्यालय के पास इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। “बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “अमित शाह इस्तीफा दो” जैसे नारों के बीच गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।
आरवाईए नेता और कल्याणपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रंजीत राम ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा, “बाबा साहेब के विचारों का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह को तुरंत इस्तीफा देकर देश से माफी मांगनी चाहिए।”

सभा को संबोधित करते हुए आरवाईए के जिला सचिव रौशन कुमार और अन्य वक्ताओं ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के अपमान पर चुप्पी लोकतंत्र और संविधान का अपमान है। सभा में आरवाईए नेता जसविंदर राम, राजेश राम, राजू कुमार, सुबोध राम, अशोक कुमार, और चंद्रवीर राम समेत कई वक्ताओं ने हिस्सा लिया।
इस प्रदर्शन में रजनीश कुमार, शम्भू राम, गणपत कुमार, रविन्द्र सिंह, सुनिता देवी, माले नेता दिनेश कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।











