-आजकल बेतरतीब जीवन शैली और तनाव लोगों को बीमार कर रही है: डॉ अजय वर्मा
– समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 चिकित्सक को लायंस क्लब ने किया सम्मानित
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
लायंस क्लब के तत्वावधान में डॉक्टर्स एंड सीए डे के अवसर पर स्टेशन रोड स्थित एक कैफेटेरिया में मेडिकल साइंस के दृष्टि से योगा के महत्व पर संगोष्ठी सह सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान क्लब के सभी मेंबरों के उपस्थिति में सभी डॉक्टरों ने अपनी-अपनी राय रखी। शहर के सुप्रसिद्ध शल्य चिकित्सक डॉक्टर अजय वर्मा एवं हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर परवेज ने भी योग के महत्व को बताते हुए कहा कि बीमारी का मुख्य कारण आज की बेतरतीब जीवन शैली और मानसिक तनाव है। योगा इसी मानसिक तनाव को खत्म करता है। इसीलिए कहा भी जाता है कि ” करे योग और रहे निरोग “। वहीं सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉक्टर सुरेश चंद्रा ने बताया कि प्रकृति से दूरी लोगों को बीमार कर रही है। जबकि योग जीवन को प्रकृति के करीब ले जाती है। निरोग रहना है तो प्रकृति के शरण में जाना ही पड़ेगा। डॉक्टर एम यू अख्तर ने कहा कि बीमार और बीमारी के लिए मेडिकल साइंस है।

जबकि निरोग रहने की दवा तो योग हीं है। इस अवसर पर क्लब के 11 डॉक्टर को समाज में उनके प्रभावी योगदान के लिए मोमेंटो और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वहीं चार्टर एकाउंटेंट लायन सोनल सारस्वत ने इस अवसर पर लोगों से वित्तीय अनुशासन के साथ-साथ समय प्रबंधन की बात की। वहीं उनका सम्मान क्लब के पूर्व जिलापाल लायन विजय अग्रवाल ने मोमेंटो और पुष्प गुच्छ देकर किया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन अशोक जयसवाल ने डॉक्टर विधान चन्द्र राय के जन्मदिवस के अवसर पर मनाए जा रहे डॉक्टर दिवस पर सभी डॉक्टर को अपनी हार्दिक शुभकामना दी। सम्मान समारोह में क्लब के सचिव डॉक्टर सच्चितानंद पटेल, कोषाध्यक्ष लायन सुधांशु रंजन, रीजन और जोनल चेयरपर्सन लायन अमित सेन, विनय देवकुलियर सहित क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन मनोज जायसवाल, लायन अमरनाथ साहू, लायन सुधीर गुप्ता, लायन सुमन, लायन निलेश रंजन, लायन आदित्य, लायन अजय आजाद, निवर्तमान अध्यक्ष चंदन, पवन पुनीत चौधरी आदि लायन सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी पीआरओ सुजीत कुमार सिंह ने दी है।













