Advertisement

अटल बिहारी वाजपेयीजी के लिए राष्ट्रहित सदा सर्वोपरि रहा : राधामोहन सिंह

चंपारण की खबर::

– अटल बिहारी वाजपेयीजी के लिए राष्ट्रहित सदा सर्वोपरि रहा : राधामोहन सिंह

मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।

आज भाजपा जिला कार्यालय गांधी काम्प्लेक्स में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की पांचवीं पुण्य तिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेयीजी के लिए राष्ट्रहित सदा सर्वोपरि रहा, तभी उन्हें राष्ट्रपुरुष कहा जाता था। चाहे 1977 में मोरारजी देसाई की सरकार में बतौर विदेशमंत्री हों, नरसिंम्हाराव सरकार के दौर में विपक्षी नेता होने के बाद भी संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि, या भारत के प्रधानमंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा ही विदेश और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का मजबूती से पक्ष रख कर दुनिया में भारत की शानदार छवि बनाने का काम करते रहे। श्री सिंह ने कहा कि वाजपेयी जी एक संवेदनशील इंसान लेकिन हिमालय की तरह दृढ़ इच्छा शक्ति के स्वामी थे।


मौके पर जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह एवं योगेंद्र प्रसाद, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, टिंकू जी, मोहिब्बुल हक, मनोज पासवान, राजेश कुमार, उत्तम मिश्रा, राजन मिश्रा, कृष्णा रजगढिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।