Advertisement

अटल जन्म शताब्दी सह होली मिलन समारोह आयोजित

-अटल जन्म शताब्दी सह होली मिलन समारोह आयोजित

-मंत्री ने कहा : एनडीए 225 सीट जीतेगा

वैशाली | मोहन कुमार सुधांशु

वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के अफजलपुर गाँव में अटल जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर अटल विरासत कार्यक्रम सह होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लोकसभा संयोजक सीए अभिषेक राज उर्फ़ राजा भैया के आवास पर आयोजित हुआ।

मंत्री कृष्ण कुमार मंटू और भाजपा जिलाध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि:

इस कार्यक्रम में राज्य के सूचना एवं प्रसार प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू और भाजपा जिला अध्यक्ष अजब लाल शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

“एनडीए 225 सीट जीतकर बनाएगी फिर से सरकार”

कार्यक्रम के दौरान सीए अभिषेक राज ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे।
मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने एनडीए गठबंधन की आगामी चुनावी जीत का दावा करते हुए कहा कि बिहार में फिर से डबल इंजन की सरकार बनेगी और एनडीए 225 सीटें जीतकर सत्ता में लौटेगा।

होली मिलन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन:

होली मिलन समारोह के दौरान सीतामढ़ी की प्रसिद्ध गायिका नंदनी शर्मा ने लोकगीत प्रस्तुत कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित:

कार्यक्रम में मंत्री कृष्ण कुमार मंटू और सीए अभिषेक राज ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथि और उपस्थित गणमान्य:

मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता कुशवाहा, एडवोकेट वरुण सिन्हा, पंकज यादव, महेश शाह, महामाया कुमार, अजीत पांडेय, अजय कुशवाहा, श्रीनाथ यादव समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

**#अटल_विरासत #होलीमिलन #भाजपा #एनडीए225सीटें