चंपारण की खबर::
– अगलगी में दलित परिवार का घर जला, लाखों की हुई क्षति
– बेटी की शादी को लेकर घर में रखे सामान और नकदी भी जले
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिले के हरसिद्धि प्रखंड स्थित सोनबरसा गांव में आज हुई आगलगी की घटना में एक दलित परिवार का घर जल कर राख हो गया। इस घटना में लाखों की क्षति होने का अनुमान है।

जानकारी के अनुसार घर में बेटी के शादी के लिए रखे करीब डेढ़ लाख रुपए नकद सहित जेवरात व कपड़े भी जल कर खाक हो गए। साथ ही उक्त दलित परिवार की आधा दर्जन बकरियां भी आग में झुलस गई। सूचना पर घटना स्थल पर सीओ चंद्रशेखर तिवारी एवं जिला पार्षद पति राजेंद्र यादव पहुंचे और अग्नि पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। वहीं सीओ अगलगी में हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
















