-हनुमाननगर–केवट्सा मार्ग पर सफर बना जानलेवा, जलजमाव और गड्ढों से बढ़ा खतरा
बन्दरा। हनुमाननगर में दरभंगा फोरलेन से जोड़ने वाली केवट्सा–हनुमाननगर मुख्य सड़क की हालत बदहाल है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और बरसाती जलजमाव के कारण इस रास्ते पर सफर करना लोगों के लिए चुनौती बन गया है। जांता से लोहरखा के बीच का सफर बेहद खतरनाक हो गया है, जहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

छोटी गाड़ियां, बाइक और साइकिल सवार अक्सर गड्ढों में फंसकर हादसों का शिकार हो रहे हैं, वहीं पैदल राहगीरों की भी स्थिति अलग नहीं है। सड़क की जर्जर हालत और जलजमाव के चलते केवट्सा से हनुमाननगर तक का लगभग आधे घंटे का सफर लोगों को डेढ़ घंटे में तय करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग जल्द मरम्मत की मांग कर रहे हैं, ताकि हादसों का सिलसिला थमे और आमजन को राहत मिल सके। सड़क को लेकर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लोगों में गहरी नाराजगी है।नेताओं के लगातार झूठे आश्वासनों से क्षेत्र के निराश एवं परेशान लोगों में गहरी नाराजगी है।












