Advertisement

स्वतंत्रता सेनानी एवं किसान नेता दामोदर प्रसाद सिंह की 21वीं पुण्य तिथि आयोजित

-स्वतंत्रता सेनानी एवं किसान नेता दामोदर प्रसाद सिंह की 21वीं पुण्य तिथि आयोजित

मुजफ्फरपुर। जागृति संस्था एवं सिया-दामोदर फाउंडेशन मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी एवं किसान नेता दामोदर प्रसाद सिंह का 21वां पुण्य तिथि समारोह बज्जिका एवं हिंदी के वरिष्ठ कवि /साहित्यकार उदय नारायण सिंह की अध्यक्षता में थियोसोफिकल लाज नया टोला मुजफ्फरपुर में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन मुजफ्फरपुर के उपमहापौर मोनालिसा जी , साहित्य मार्तण्ड उदय नारायण सिंह,डॉ देवव्रत अकेला ,अधिवक्ता मुन्नी चौधरी पत्रकार प्रमोद नारायण मिश्र के द्वारा समवेत दीप प्रज्वलित कर किया गया। आगंतुकों का स्वागत एवं विषय प्रवेश कराते हुए डॉ हरि किशोर प्रसाद सिंह ने कहा मैने जितना अपने पिता श्री को जान पाया उससे कहीं अधिक वे अनजाने रह गए;क्योंकि उनके जीवन का कैनवास इतना बड़ा था कि उसकी समग्रता को समेटना मेरे लिए बहुत कठिन काम है ।वे एक यज्ञ पुरुष थे ।मंच संचालन समाज सेवी मोहन प्रसाद सिंह ने किया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बज्जिका एवं हिंदी के वरिष्ठ कवि/साहित्यकार उदय नारायण सिंह ने कहा कि दामोदर बाबू यश के खेतीहर थे फलतः अपनी यशो -काया के साथ आज भी जिंदा हैं और सदा जिंदा रहेंगे,इसलिए हम आज उनकी पुण्य तिथि मना रहे है ।उन्होंने देश एवं अपने समाज के लिए जो कुछ किया वह आज एक मिसाल है ।मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उपमहापौर मोनालिसा ने कहा कि दामोदर बाबू का व्यक्तित्व सागर की तरह गंभीर एवं हिमाचल की तरह ऊचा था ।उनके विचरों की विराटता उनके कर्म में समाहित थी ।मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉ देवव्रत अकेला ने कहा कि दामोदर बाबू एक सजग किसान नेता और सच्चे अर्थ में देश प्रहरी थे ।उनकी मिलन- सारिता उन्हें औरों से विलग करतीं है ।पूर्व महापौर सुरेश प्रसाद ने कहा कि दामोदर बाबू मेरे अभिभावक तुल्य थे ।उनका सदाचार भरा जीवन मेरे लिए एवं आजकी पीढ़ी के लिये प्रेरणास्पद है ।इस अति विशिष्ट समारोह में सर्व श्री पत्रकार प्रमोद नारायण मिश्र, राजेश शाही ,अरविन्द वरुण,अधिवक्ता मुन्नी चौधरी, डां बी के मल्लिक,उमानाथ प्रसाद सिंह,मधुमंगल ठाकुर,गणेश प्रसाद सिंह,रमेश प्रसाद श्रीवास्तव,ने अपने-अपने सार गर्भित विचार रखें । मधुमंगल ठाकुर के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात समारोह ने अपनी पूर्णता को प्राप्त किया ।